चन्‍द्रयान-3 मिशन 14 जुलाई, 2023   को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से चन्‍द्रमा की ओर भेजा गया था।

आज  23-8-2023 को चन्‍द्रयान-3 का लैंडर विक्रम चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा।

भारत पृथ्‍वी के प्राकृतिक उपग्रह चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला विश्‍व का पहला देश बना

 भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है।

अंतरिक्ष अनुसंधान में यह भारत का बड़ा कदम है। वैज्ञानिकों ने चन्‍द्रमा के आकाश में भारतीय तिरंगा लहराया है।