विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून World Environment Day
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को बढ़ावा दिया जाता है और लोगों को पर्यावरण के महत्व व उसकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की थी।
पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया, जिसके बाद यह एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम बन गया।
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष एक नए संकेत के साथ बदलता है और हमें पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के बारे सोचने समझने और संरक्षण से जुड़े कई आयामों पर विचार करने का मौका देता है वास्तव में यह दिन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल संरक्षण, पेड़-पौधों की सुरक्षा , प्रदूषण स्तर को कम करने व वनों के विकास और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के एक विशेष दिवस के रूप में प्रसिद्ध है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार केकार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिनमें पर्यावरण शिक्षा, प्रदर्शनी, पौधरोपण, संरक्षण, प्रदूषण जागरूकता, आदि शामिल होते हैं। इन कार्यक्रमों से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह कार्यक्रम विशेषतः मीडिया, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगभग हर क्षेत्र में आयोजित किए जाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “Beat Plastic Pollution” थी।
इस थीम का उद्देश्य यह था कि हम प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें क्योंकि यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है इसके स्थान पर वैकल्पिक तरीको पर विचार किया जा सके।