होली Holi

होली Holi

होली का त्यौहार  फाल्गुन माह की पूर्णिमा  को मनाया जाता है। यह भारत का एक प्रमुख पर्व है, जो भारत वर्ष के साथ-साथ विश्व के कई क्षेत्रो मे धूम धाम के साथ मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है। रंगों का यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन प्रमुखतः धुलेंडी मनाई जाती है, जिसे देश के कई क्षेत्रों में अन्य नाम से भी जाना जाता है इसके अन्य नाम हैं जैसे- धुलहट्टी, धूलि, धुरुण्डी आदि। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाते है, गीत संगीत ढोल आदि बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं; और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। इस दिन लोग पुराने गीले शिकवा सब भूल कर बड़े हर्षोउल्लास के साथ इस पर्व में शामिल होते है मिठाइयां, गुझिया ठंडाई नमकीन व अन्य कई व्यंजन  इस पर्व  में शामिल है जिनका बड़े आनंद से लुत्फ़ उठाया जाता है।

होली का इतिहास

होली के पर्व से जुड़ी कहानियों में सबसे प्रसिद्ध कहानी है प्रह्लाद की। मान्यता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का एक अत्यंत शक्तिशाली असुर था। अहंकारवश वह स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा। उसने राज्य में ईश्वर के नाम पर ही प्रतिबंध लगा दिया था। हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद एक ईश्वर भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रोधित हो उसने पुत्र को अनेक कठोर दंड दिए, किन्तु प्रह्लाद ने  ईश्वर भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यप के आदेश पर होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठी । आग में बैठने पर होलिका जल गई, लेकिन ईश्वर भक्त प्रह्लाद बच गया। भक्त प्रह्लाद की याद में ही इस दिन होली जलाई जाती है।

इस कथा के अतिरिक्त यह पर्व राधा-कृष्ण के रास, कामदेव के पुनर्जन्म,  कृष्ण द्वारा पूतना राक्षसी के वध से भी जुड़ा हुआ है।

क्षेत्र विशेष-

होली का यह उत्सव भारत में क्षेत्रीय विविधता लिए हुए है  मथुरा, वृंदावन हो या ब्रज की होली इनका अपना ही एकआकर्षण है। बरसाने की लट्ठ मार होली काफ़ी प्रसिद्ध है। बंगाल की दोल जात्रा चैतन्य महाप्रभु से सम्बंधित है मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में भगोरिया बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।

FAQ

प्रश्न 1. होली को शुद्ध हिंदी में क्या कहते हैं?
उत्तर- रंगों का त्यौहार , फाल्गुनी , धुलेंडी, होली।

प्रश्न 2. होली का इतिहास क्या है ?                                                                                                                                                                  उत्तर- सबसे प्रसिद्ध कहानी है प्रह्लाद द्वारा ईश्वर भक्ति व पिता हिरण्यकश्यप द्वारा अपनी बहन होलिका के सहयोग से प्रह्लाद को दण्डित करना साथ ही यह पर्व राधा-कृष्ण के रास, कामदेव के पुनर्जन्म,  कृष्ण द्वारा पूतना राक्षसी के वध से भी जुड़ा हुआ है।

प्रश्न 3. होली मनाने के पीछे क्या कहानी है?                                                                                                                                                    भक्त उत्तर- प्रह्लाद द्वारा ईश्वर भक्ति व पिता हिरण्यकश्यप द्वारा अपनी बहन होलिका के सहयोग से प्रह्लाद को दण्डित करना, होलिका का जलना व प्रह्लाद का बचना अच्छाई की बुराई पर विजय।

 

 

 

Leave a Comment

MP Election 2023 गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत 30 अगस्त 2023 पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर मध्यप्रदेश Pashupatinath Temple Mandsaur M.P. हिंदी दिवस 14,सितंबर Australia vs Netherlands ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड मैच