हिंदी दिवस 14,सितंबर1949 Hindi Day :-
क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस ?
आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस ? क्या है इसके पीछे छिपा इतिहास इसका महत्त्व और ऐसी कई बातें आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे।हिंदी दिवस, भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन वर्ष 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था।
इस दिवस का आयोजन पूरे देश में बड़े ही संकल्पित रूप में किया जाता है यह दिवस भाषाई महत्त्व की समझ उसके प्रति हमारी जागरूकता और सरंक्षण के प्रति समर्पित है।
भारत एक विशाल और बड़ी आबादी वाला देश है और यहाँ की अधिकांश जनता हिंदी को अच्छे से जानती है समझती है संवाद करती है यहाँ तक कि हिंदी भाषा भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह भाषा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाती है। हिंदी देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और सभी को भाषा के माध्यम से जोड़ सकती हैं।
यह भारत की एकता और भाषाई सामरिकता का प्रतीक है समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भाषा होती है, भाषा के माध्यम से ही हम संवाद करते है एक दूसरे को व्यक्त करते है हिंदी भाषा भारतीय समाज की आत्मीयता को प्रकट करती है। इस दिवस के माध्यम से ही हम हिंदी भाषा की संरक्षा के लिए संकल्प लेते हैं और भाषा के प्रति जागरूक बनते है।
हिंदी दिवस 14 सितंबर Hindi Day
14 सितंबर को हिंदी दिवस-
पहली बार भारत में वर्ष 1953 में अधिकारिक रूप से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था। इसके बाद से, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा है। हिंदी दिवस के अवसर पर, सरकारी व गैर सरकारी सभी संगठन, संस्थाओं जैसे स्कूल, कॉलेज, दफ़्तर लगभग सभी क्षेत्रों में विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी कविताओं का पाठ, नाटक, गीत, निबंध, गान, भाषण और संवाद वाचन जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। सरकारी संस्थानों पर हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है और लोग हिंदी भाषा के महत्व को गहराई से समझने का प्रयास करते हैं।
भाषा का नाम “हिंदी” कैसे पड़ा ?
आपको पता है हिंदी भाषा का नाम “हिंदी” कैसे पड़ा ?
सिंधु नदी जो की भारत के उत्तरी भाग में स्थित है इस नदी के आस पास के क्षेत्रो में यह बोली जाती थी, और फारसी लोगों ने इसे “हिंदी” के नाम से जाना। शब्द “हिंदी” का मतलब है “सिंधु नदी की भूमि से संबंधित”।
हिंदी का स्थान-
हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बोली जाती है। हिंदी का स्थान भी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है। भारत के अलावा, हिंदी भाषा को नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मॉरीशस, फिजी, सिंगापुर, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे अन्य देशों में भी बोली जाती है।
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी-
वैसे एक जानकारी और जो हमें होनी चाहिए कि पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, तो इस हिसाब से हमारे देश भारत में हिंदी दिवस दो बार मनाया जाता है और यह एक गौरव की बात है।
हिंदी देश की राष्ट्र भाषा नहीं-
भारत देश के अधिकांश लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा मानते हैं | क्योंकि जनसँख्या का एक बहुत बड़ा भाग हिंदी भाषा को बोलना, पढ़ना और लिखना जानता है किन्तु अभी तक भी हिंदी देश की राष्ट्र भाषा नहीं बन पाई या इस भाषा को वर्तमान तक भी राष्ट्र भाषा के रूप में नहीं स्वीकार किया गया |
संविधान में अनुच्छेद – 343
भारत के संविधान में वर्णित अनुच्छेद – 343 में भारत की ‘राजभाषा’ के रूप में हिंदी भाषा को मान्यता दी गई, इस कारण हिंदी को हम राजकीय कार्य क्षेत्र में प्रयोग कर सकते है।
भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाएँ
संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भारतीय भाषाओं को सम्मिलित किया गया है | मूल संविधान में इसके निर्माण के समय भाषाओं की कुल संख्या सिर्फ़ 14 थी।
वर्ष 1967 में सिन्धी भाषा को, वर्ष 1992 में कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषा को तथा वर्ष 2004 में बोड़ो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषा को शामिल किया गया।
भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएँ सम्मिलित हैं।
ये सूची इस प्रकार है :-
1.असमीया, 2.बंगाली, 3.गुजराती, 4.हिंदी, 5.कन्नड़, 6.कश्मीरी, 7.मलयालम, 8.मराठी, 9.ओडिया, 10.पंजाबी, 11.संस्कृत, 12.तमिल,13.तेलुगु,14.उर्दू,15.सिंधी, 16.कोंकणी, 17.मणिपुरी, 18.नेपाली, 19.बोड़ो, 20.डोगरी, 21.मैथिली, 22.संथाली।
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) 11 जुलाई
प्रश्न 1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – भारत में हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
प्रश्न 2 . हिंदी दिवस 14 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है
उत्तर – भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन वर्ष 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था।
प्रश्न 3. भाषा का नाम “हिंदी” कैसे पड़ा ? उत्तर – सिंधु नदी जो की भारत के उत्तरी भाग में स्थित है इस नदी के आस पास के क्षेत्रो में यह बोली जाती थी, और फारसी लोगों ने इसे “हिंदी” के नाम से जाना। शब्द “हिंदी” का मतलब है “सिंधु नदी की भूमि से संबंधित”।
प्रश्न 4. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।
प्रश्न 5. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कुल कितनी भाषाएँ सम्मिलित हैं ?
उत्तर – भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएँ सम्मिलित हैं।
प्रश्न 6. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के नाम क्या है ?
उत्तर – 1.असमीया, 2.बंगाली, 3.गुजराती, 4.हिंदी, 5.कन्नड़, 6.कश्मीरी, 7.मलयालम, 8.मराठी, 9.ओडिया, 10.पंजाबी, 11.संस्कृत, 12.तमिल,13.तेलुगु,14.उर्दू,15.सिंधी, 16.कोंकणी, 17.मणिपुरी, 18.नेपाली, 19.बोड़ो, 20.डोगरी, 21.मैथिली, 22.संथाली।