राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day)
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने एक वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। प्रोफेसर सी.वी. रमन की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्य के लिए प्रोफेसर सी.वी. रमन जी को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया। विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में विज्ञान के प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करना है। 2023 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम यानि विषय ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ है।
प्रश्न 1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
उतर- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है
प्रश्न 2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर- भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने इस दिन एक वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है।
प्रश्न 3. पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया।
प्रश्न 4. प्रोफेसर सी.वी. रमन जी को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उत्तर- प्रोफेसर सी.वी. रमन जी को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 5. विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में विज्ञान के प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करना है।
प्रश्न 6. 2023 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम क्या रखी गयी है ?
उत्तर- 2023 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम यानि विषय है ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’।