मध्य प्रदेश एक परिचय

मध्य प्रदेश एक परिचय

मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है, क्योंकि यह प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है।
इसका उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 605 किलोमीटर। तथा पूर्व से पश्चिम की और विस्तार 870 किलोमीटर है ।
मध्यप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308252 वर्ग किलोमीटर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 9.38% है।
कर्क रेखा। 23 .5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा मध्यप्रदेश को दो बराबर भागों में विभाजित करती है, यह रेखा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से गुजरती हैं।
भारत की मानक समय रेखा 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर मध्य प्रदेश के एकमात्र जिले सिंगरौली से गुजरती है।
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी सीमा में लगभग 34 मिनट का अंतर रहता है।
मध्य प्रदेश का राजकीय चिन्ह – 24 स्तूपों की बाह्याकृति के मध्य गेहूं और धान की बालिया एवं बरगद वृक्ष के ऊपर अशोक स्तंभ अंकित है।
राजकीय वृक्ष – बरगद (फाइकस बेंगालेंसिस)
राजकीय पशु – बारहसिंगा (रूसर्वस डुवाओसेली)
राजकीय पक्षी – दूधराजअथवा शाह के बुलबुल (पैराडाइज फ्लाईकेचर)
राजकीय मछली – महाशीर (टोर प्युटिटोरा)
राजकीय पुष्प – सफेद लिली (लिलियम केंडीडम )
मध्यप्रदेश की स्थापना – 1 नवंबर, 1956 को हुई थी
मध्यप्रदेश का पुराना नाम – सेंट्रल प्रोविंस एंड बरार साथ ही मध्यप्रदेश को कई अन्य नाम से भी जाना जाता है , जैसे – हृदय प्रदेश, नदियों का मायका ,कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश, सोया प्रदेश, लघु भारत, मध्य भारत, टाइगर स्टेट आदि।
राज्य को हृदय प्रदेश की संज्ञा पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दी गई।
राजधानी – भोपाल
राज्य दिवस – 1 नवंबर
राज्य पुनर्गठन – 1 नवंबर, 2000
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में स्थान – द्वितीय
राजकीय भाषा – हिंदी
राजकीय गान – सूख का दांता सबका साथी (महेश श्रीवास्तव द्वारा 2010)
राजकीय नाट्य – माच (मालवा)
राजकीय नृत्य – राई (बुंदेलखंड)
राजकीय फसल – सोयाबीन (ग्लाइसिन मैक्स)
राजकीय खेल – मलखंभ 2013 घोषित
राजकीय नदी – नर्मदा
प्रदेश में राज्यसभा सीट – 11
प्रदेश में लोकसभा सीट – 29
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण। लोकसभा क्षेत्र – 4 (भिण्ड, टीकमगढ़, देवास, उज्जैन)
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र – 6 ( रतलाम, धार, खरगोन, शहडोल, मंडला, बैतूल)
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र – 35
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण विधानसभा क्षेत्र – 47
कुछ संभाग – 10
कुल जिले – 53
मध्यप्रदेश की कुल जनसंख्या – 72626809
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय – जबलपुर
उच्च न्यायालय की खंडपीठ – ग्वालियर इंदौर
मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल – मंगुभाई छगनभाई पटेल।

 

Leave a Comment

MP Election 2023 गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत 30 अगस्त 2023 पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर मध्यप्रदेश Pashupatinath Temple Mandsaur M.P. हिंदी दिवस 14,सितंबर Australia vs Netherlands ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड मैच