भारत का भूगोल Indian Geography
भारत का भौगोलिक स्वरूप काफ़ी विविधतापूर्ण है। यह देश 32,87,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत। यह पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।
कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है यह रेखा 23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश में स्थित है, जो कि भारत के इन 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम |
भारत की अवस्थिति 8°4’ उत्तरी अक्षांश से 37°6’ उत्तरी अक्षांश तक और 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर के मध्य है।
इसकी उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 2,933 किलोमीटर है।
इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किलोमीटर तथा समुद्र तट की लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है।
वर्तमान भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश है। प्रत्येक राज्य में चुनी हुई स्वतंत्र सरकारें हैं, जबकि केन्द्रशासित प्रदेश में केन्द्र द्वारा नियुक्त प्रबंधन शासन करता है, हालाँकि पॉण्डिचेरी और दिल्ली में लोकतांत्रिक सरकारें भी हैं।
भारत की स्थलीय सीमा का विस्तार उत्तर-पश्चिमी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक है, उत्तर में तिब्बत,चीन, नेपाल और भूटान से और पूर्व में बांग्लादेश तथा म्यांमार से लगी हुई है। केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है और लक्षद्वीप अरब सागर में, ये भारत के द्वीपीय भाग हैं।भारत की समुद्री सीमा दक्षिण-पश्चिम में देश मालदीव से और दक्षिण में श्रीलंका नामक देश से लगती है, सुदूर दक्षिण-पूर्व की सीमाएँ थाइलैंड और इंडोनेशिया से लगती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार की स्थलीय और समुद्री सीमा दोनों भारत से जुड़ी हैं।
भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (जम्मू एवं कश्मीर) में और सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार) तथा सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) और सबसे पश्चिमी बिंदु सिर्क्रिक(गुजरात) में है।
भारत की स्थलीय मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी (तमिलनाडु) है।
भारत की मानक समय रेखा 82½ डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा है, जो कि इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) के पास में स्थित नैनी से गुजरती है |
भारतीय मानक रेखा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश नामक 5 राज्यों से होकर गुजरती है,