भारतीय इतिहास बहुत विशाल विषय है जो हजारों वर्षों के समय काल में विभाजित है। इसमें बहुत से राज्यों , साम्राज्यों, धर्मों और सांस्कृतिक प्रथाओं का अध्ययन होता है। भारतीय इतिहास तीन भागों में विभाजित है – प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास और आधुनिक भारत।
प्राचीन भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण प्राचीन सभ्यताएँ जिनमें सिंधु सभ्यता, वैदिक सभ्यता, महाजनपदों का उदय विभिन्न साम्राज्यों का उदय जैसे मौर्य वंश , गुप्त वंश , हर्षवर्धन, शक, कुषाण, दक्षिण भारत के साम्राज्यों की स्थापना, बौद्ध और जैन धर्म का उदय, शैवधर्म, वैष्णवधर्म, इस्लामधर्म, ईसाईधर्म आदि का अध्ययन शामिल है।
मध्यकालीन भारतीय इतिहास में इस्लामी सत्ता का भारत में आगमन, अरबों का आक्रमण, दिल्ली सल्तनत, मुग़ल साम्राज्य का शासन, विजयनगर साम्राज्य, बहमनी राज्य, मराठा साम्राज्य और सिक्ख गुरुओं की स्थापना, सूफ़ी आन्दोलन, भक्ति आंदोलन आदि शामिल हैं।
आधुनिक भारतीय इतिहास में यूरोपीय कंपनियों का भारत आगमन ,अंग्रेजों का आधिपत्य, ब्रिटिश शासन के दौरान हुए महत्वपूर्ण युद्ध,विद्रोह, संधियाँ स्वतंत्रता संग्राम, गांधीजी का आन्दोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अमर शहीदों का बलिदान और भारत की स्वतंत्रता, देश में संविधान का निर्माण और लोकतांत्रिक शासन की शुरुआत।